कम आय वाले एक करोड़ लोगों को भोजन कराने के अभियान के तहत यह पहल की गई है।
करीब 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा की इमारत को पहले से ही 12 लाख एलईडी बल्बों से सुसज्जित किया गया है। दस दिरहम यानी 2.7 अमेरिकी डॉलर का दान मिलते ही एक एलईडी जल उठेगी जो एक व्यक्ति के भोजन का प्रतीक होगी।
वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार इस अपील के जारी होने के 24 घंटों के भीतर ही रविवार को 176,000 लोगों के भोजन के लिए उचित दान मिल चुका है।
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग हो या कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित चीन या इटली की बात हो यह गगनचुंबी इमारत हमेशा से ही विश्व में किसी भी संकट के समय पीड़ितों के साथ खड़ी नजर आती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY