देश की खबरें | कोविड-19: उत्तरी मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों में इमारतों को किया जाएगा सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों में यहां कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर उत्तर मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में इमारतों को सील किया जाएगा।

मुंबई, 27 जून मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों में यहां कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर उत्तर मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में इमारतों को सील किया जाएगा।

शुक्रवार को उत्तरी मुंबई का दौरा करने के दौरान पुलिस आयुक्त ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के पीछे यहां घनी आबादी को कारण बताया।

यह भी पढ़े | दिल्ली ने कल एक दिन में 21,144 टेस्ट किए, टेस्टिंग को 4 गुना बढ़ा: CM अरविंद केजरीवाल: 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तरी मुंबई में दहीसर, बोरिवली, मलाड, चारकोप और कांदिवली जैसे इलाके आते हैं तथा यहां पिछले 15 दिनों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले स्थानों पर स्थित इमारतों में कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ऐसी इमारतों को सील कर रही है और इन कदमों के नतीजे अगले कुछ दिनों में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच BMC का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से Google Form पर दर्ज की जाएंगी कोविड-19 से होने वाली मौतें.

सिंह ने बताया कि शहर में अभी 750 निषिद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से 300 अकेले उत्तरी मुंबई में स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित 27 क्षेत्रों की पहचान की है और इन इलाकों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भौतिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए और अगर वे किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो उन्हें मास्क पहनना चाहिए तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोविड-19 के 72,287 मामले सामने आए हैं और 4,177 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\