जरुरी जानकारी | कोविड-19: ग्रीन जोन वाले करीब 50 देशों से आने वाले यात्रियों को पृथकवास से राहत देगा ब्रिटेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन अपने यहां आने वाले ऐसे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथकवास से छूट देगा] जो कोविड-19 के कम जोखिम वाले देशों से यात्रा कर रहे हैं। इसके लिए वह ऐसे करीब 50 देशों की सूची बना रहा है] जो ग्रीन जोन में हैं।

लंदन, तीन जुलाई ब्रिटेन अपने यहां आने वाले ऐसे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पृथकवास से छूट देगा] जो कोविड-19 के कम जोखिम वाले देशों से यात्रा कर रहे हैं। इसके लिए वह ऐसे करीब 50 देशों की सूची बना रहा है] जो ग्रीन जोन में हैं।

हालांकि उसने अमेरिका को अभी भी रेड जोन में रखा है, जबकि भारत की स्थिति पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन का कम जोखिम वाले देशों की सूची अभी जारी करना बाकी है। लेकिन जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली जैसे यूरोपीय देशों का इसमें शामिल होना तय है। इस सूची में 50 देशों के नाम होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

शेप्स ने कहा, ‘‘हमारे महान देश को सावधानी के साथ फिर खोलने के लिए आज हम एक और अहम कदम उठाने जा रहे हैं। अब कोई छुट्टी मनाने या अपने कारोबार के लिए आना चाहता है, हम अपने दरवाजे फिर खोल रहे हैं। यह ब्रिटेन के लोगों और कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर है।’’

परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पूरे देश ने बिना थके लगातार काम किया है। हमारे लिए सुरक्षा अहम होनी चाहिए और जिन देशों के साथ हम जुड़ने जा रहे हैं वहां यदि संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ती है तो हम खुद को जल्द से जल्द बचाने के लिए अपने कदम उठाने में हिचकिचाएंगे नहीं।’’

ब्रिटेन में पिछले महीने जारी कोविड-19 लॉकडाउन नियमों के मुताबिक दुनिया के विभिन्न हिस्सों से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को दो हफ्ते के लिए या तो पृथकवास या खुद से अलग-थलग रहना अनिवार्य था।

नए घोषित कदमों के हिसाब से ग्रीन जोन वाले देशों से आने वाले यात्रियों को सशर्त पृथकवास से छूट होगी। इन यात्रियों का पिछले 14 दिनों में ग्रीन जोन से बाहर के किसी देश से होकर आने या वहां की यात्रा करने का रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। नए नियम 10 जुलाई से प्रभावी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\