देश की खबरें | कोविड-19: बीएमसी ने मुंबई में बच्चन के आवास, कार्यालय को किया संक्रमणमुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई नगर निगम के अधिकारी अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां जुहू इलाके में उनके आवासीय एवं कार्यालय परिसरों को संक्रमणमुक्त कर रहे हैं।

मुंबई, 12 जुलाई मुंबई नगर निगम के अधिकारी अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां जुहू इलाके में उनके आवासीय एवं कार्यालय परिसरों को संक्रमणमुक्त कर रहे हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बच्चन पिता-पुत्र के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भारत के लिए पाकिस्तान से बड़ा चीन को बताया खतरा.

अमिताभ (77) और अभिषेक (44) ने शनिवार को कहा था कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर निगम अधिकारी ने बताया कि बीएमसी के दल मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार आवासीय एवं कार्यालय परिसरों को संक्रमणमुक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की महिला पंचायत अधिकारी आत्महत्या के मामले की विस्तृत जांच की मांग.

उन्होंने बताया कि परिसरों के बाहर निरुद्ध क्षेत्र का बैनर भी लगाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुहू में बच्चन परिवार के दो बंगलों और नानावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नानावती अस्पताल में अमिताभ और अभिषेक को भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\