एजेंसी न्यूज

कोविड-19: बीएमसी ने बढ़ाई निकाय स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा

बीएमसी ने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मी 58 की बजाय अब 59 साल के होने पर सेवानिवृत्त होंगे।

कोविड-19: बीएमसी ने बढ़ाई निकाय स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा
जमात

मुंबई, एक मई बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अपने संचालन वाले सभी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सेवानिवृत्त होने की आयु सीमा एक वर्ष बढ़ा दी है। यह प्रावधान अस्थायी रूप से किया गया है।

बीएमसी ने कहा है कि स्वास्थ्य कर्मी 58 की बजाय अब 59 साल के होने पर सेवानिवृत्त होंगे।

बीएमसी द्वारा संचालित मेडिकल कालेजों में कार्यरत प्राध्यापकों के लिए भी सेवानिवृत्ति की आयु सीमा अस्थायी रूप से एक वर्ष बढ़ा दी गई है।

निकाय ने कहा, “बीएमसी द्वारा संचालित सभी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों और वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा अस्थायी रूप से एक वर्ष बढ़ा दी गई है। अब वे 58 की बजाय 59 साल के होने पर सेवानिवृत्त होंगे।”

बीएमसी ने कहा कि जो 58 वर्ष के होने पर सेवा निवृत्त होना चाहते हैं, उनके लिए कोई बंधन नहीं है।

यह निर्णय उन स्वास्थ्य अधिकारियों पर लागू नहीं होगा जो अगले तीन महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).