एजेंसी न्यूज

कोविड-19: बीएमसी ने एमसीए से वानखेड़े स्टेडियम परिसर देने को कहा

बीएमसी की सहायक नगर आयुक्त चंदा जाधव ने पत्र लिख कहा, ‘‘ होटल / लॉज / क्लब / कॉलेज / प्रदर्शनी केंद्र / शयनगृह / जिमखाना / बैंक्वेट हॉल को तत्काल प्रभाव से ‘सौंप दिया जाना चाहिए’।’’

कोविड-19: बीएमसी ने एमसीए से वानखेड़े स्टेडियम परिसर देने को कहा

मुंबई, 15 मई बृहनमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को निर्देश दिया कि वह वानखेड़े स्टेडियम की कुछ सुविधाओं को उन्हें सौप दे जिससे इसका इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में किया जा सके ।

बीएमसी की सहायक नगर आयुक्त चंदा जाधव ने पत्र लिख कहा, ‘‘ होटल / लॉज / क्लब / कॉलेज / प्रदर्शनी केंद्र / शयनगृह / जिमखाना / बैंक्वेट हॉल को तत्काल प्रभाव से ‘सौंप दिया जाना चाहिए’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन परिसरों का इस्तेमाल कोविड-19 के खिलाफ लड रहे आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों और इस महमारी के चपेट में आने वालों के लिए होगा।’’

उन्होंने इस आदेश को ना मानने पर एमसीए के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी।

एमसीए शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा कि वायरस के प्रकोप से निपटने में अधिकारियों की मदद करने में क्रिकेट संस्था को को काई परेशानी नहीं है।

एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शुक्रवार की सुबह पत्र मिला है।

इस परिसर में मुख्य स्टेडियम के अलावा बीसीसीआई कार्यालय, एमसीए लाउंज, गरवारे क्लब हाउस शामिल हैं।

एमसीए लाउंज एक बैंक्वेट हॉल है, जबकि गरवारे क्लब हाउस में 50 से अधिक कमरे के अलावा कुछ हॉल हैं।

मुंबई देश में इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहर है जहां कोविड-19 की चपेट में 17,512 लोग आ चुके है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).