एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: नागपुर में कुछ छूटों के साथ प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच नागपुर जिले में लगाए गए प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेंगे, लेकिन कुछ ढील भी दी जाएगी।

देश की खबरें | कोविड-19: नागपुर में कुछ छूटों के साथ प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेगा

नागपुर, 20 मार्च महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच नागपुर जिले में लगाए गए प्रतिबंध 31 मार्च तक जारी रहेंगे, लेकिन कुछ ढील भी दी जाएगी।

कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि के बाद, 15 से 21 मार्च तक जिले में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जिला संरक्षक मंत्री राउत ने स्थिति का आकलन करने के लिए जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि जिले में आंशिक छूटों के साथ प्रतिबंध 31 मार्च तक लागू रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि होली के त्योहार के लिए एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि आवश्यक सामान को बेचने वाली दुकानों को अपराह्न चार बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि रात 11 बजे तक खाद्य वितरण सेवाओं की अनुमति दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

नागपुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,235 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,85,787 तक पहुंच गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).