COVID-19 Updates: MP के इंदौर में कोरोना मरीज बढ़ने के चलते होली की पारंपरिक 'गेर' पर लगी रोक
मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के मामलों में उछाल के चलते प्रशासन ने यहां रंगपंचमी की पारंपरिक शोभायात्रा "गेर" के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला किया है. होली की दशकों पुरानी त्योहारी परंपरा से जुड़ी इस विशाल शोभायात्रा में हर साल हजारों हुरियारे जुटते हैं.
इंदौर, 23 फरवरी. मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के मामलों में उछाल के चलते प्रशासन ने यहां रंगपंचमी की पारंपरिक शोभायात्रा "गेर" के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला किया है. होली की दशकों पुरानी त्योहारी परंपरा से जुड़ी इस विशाल शोभायात्रा में हर साल हजारों हुरियारे जुटते हैं.
आपदा प्रबंधन समिति की मंगलवार शाम आयोजित बैठक के बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "पिछले कुछ दिनों में खासकर इंदौर शहर में भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है. इसके मद्देनजर हमने तय किया है कि इस बार गेर के आयोजन को मंजूरी नहीं दी जाएगी. उन्होंने बताया, "गेर के आयोजकों से कहा गया है कि वे रंगपंचमी पर इस शोभायात्रा की तैयारी न करें."जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में बडे़ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को भी फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी. यह भी पढ़ें-Coronavirus: भारत के लिए एक और संकट, UK के बाद कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन ने भी दी दस्तक, अब तक 6 केस मिले
उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की तादाद बढ़ाई जा रही है. सिंह ने बताया कि शहर के होटलों और मैरिज गार्डनों में होने वाले आयोजनों में हॉल या खुले मैदान की कुल क्षमता के केवल 50 फीसद मेहमानों को बुलाने की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से सख्ती के साथ जुर्माना वसूला जाएगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2021 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

