एजेंसी न्यूज

Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 5 अक्टूबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल पांच अक्टूबर तक बंद रखे जाएंगे। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 5 अक्टूबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद
स्कूल| प्रतीकात्मक तस्वीर| (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली:  कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल पांच अक्टूबर तक बंद रखे जाएंगे। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की. शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, ‘‘सभी सरकारी और निजी स्कूल पांच अक्टूबर तक सभी छात्रों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन शिक्षण और शिक्षण गतिविधियां हमेशा की तरह जारी रहेंगी।’’

स्कूल के प्राचार्यों को ऑनलाइन कक्षाओं या किसी अन्य कार्य के सुचारू संचालन के लिए आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों को बुलाने के लिए अधिकृत किया जाता है.

कोरोना वायरस के फैलने के बाद देश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों को 16 मार्च से बंद कर दिया गया था.यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. संजय राय बोले, वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण में, अगले साल के मध्य में मिल सकती है कोविड-19 की दवा.

25 मार्च को, केंद्र सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की।हालांकि आठ जून से 'अनलॉक' के विभिन्न चरणों में कई प्रतिबंधों को कम कर दिया गया है, लेकिन शैक्षणिक संस्थान अब भी बंद हैं।'अनलॉक' के तहत नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर स्कूल बुलाने की अनुमति दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 07:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).