देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में संक्रमण के 6,746 नये मामले, 121 लोगों की मौत,
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नये मामले सामने आये और संक्रमण की दर 12.29 रही, वहीं संक्रमण से 121 और लोगों की मौत के बाद राजधानी में मृतक संख्या 8,391 पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नये मामले सामने आये और संक्रमण की दर 12.29 रही, वहीं संक्रमण से 121 और लोगों की मौत के बाद राजधानी में मृतक संख्या 8,391 पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शनिवार को दिल्ली में 54,893 नमूनों की जांच की गयी जिनमें 23,433 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।
यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से लग सकता हैं प्रतिबंध – सीएम जय राम ठाकुर.
दिल्ली में अब तक एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले 11 नवंबर को सामने आए थे जब 8,593 संक्रमितों का पता चला था। उस दिन 85 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी थी।
रविवार को संक्रमण से मृत्यु के 121 मामले दर्ज किये गये। पिछले 11 दिन में पांचवीं बार एक दिन में मृत्यु के मामलों की संख्या 100 से अधिक है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 137 नए केस, 5 की मौत: 22 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
रविवार को इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 40,212 रही जबकि शनिवार को यह संख्या 39,741 थी।
बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,29,863 पहुंच गयी है जिनमें से 4,81,260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या रविवार को 4,697 हो गयी जो शनिवार को 4,633 थी।
रविवार के बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों में कुल बिस्तरों की संख्या 17,365 है जिनमें से 7,947 खाली हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

