देश की खबरें | कोविड-19ः आंध्र प्रदेश में 664 नए मामले सामने आए, केरल में 31 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 664 नए मामले सामने आए , जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,70,076 हो गई। वहीं, केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5,376 नए मामले सामने आए जबकि 31 और मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती/तिरुवनंतपुरम, तीन दिसंबर आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 664 नए मामले सामने आए , जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,70,076 हो गई। वहीं, केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5,376 नए मामले सामने आए जबकि 31 और मरीजों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अभी तक कोविड-19 की 1.02 करोड़ जांच की जा चुकी हैं और राज्य में संक्रमण की दर 8.52 फीसदी है।

यह भी पढ़े | एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन Roshni Nadar Malhotra बनीं देश की सबसे अमीर महिला.

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में 11 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके अनुसार इस अवधि में स्वस्थ हुए 835 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में फिलहाल 6742 मरीज उपचाराधीन है।

वहीं, केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 5,376 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,20,049 हो गई।

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 5,590 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 61,209 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक कुल 5,56,378 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

यहां जारी एक बयान में मंत्री ने कहा कि 31 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 2329 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\