एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में 616 नए मामले, जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में मास्क अनिवार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 616 नए मामले सामने आए। यह हाल के हफ्तों में एक दिन में संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है।

देश की खबरें | कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में 616 नए मामले, जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों में मास्क अनिवार्य

शिमला/जम्मू-कश्मीर, 19 जुलाई हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 616 नए मामले सामने आए। यह हाल के हफ्तों में एक दिन में संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है।

वहीं, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में तीन जिलों में मास्क को अनिवार्य किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,086 हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के कारण कुल 4,129 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इस समय राज्य में कुल 2,939 मरीज़ उपचाराधीन हैं। अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी राज्य में पिछले 24 घंटे में 322 मरीज़ बीमारी से ठीक हुए और अब तक कुल 2,83,999 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उधर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण पर नियंत्रण के लिए श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 1,200 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में मई के आखिर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए श्रीनगर, गांदरबल और बांदीपोरा जिलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).