एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में 42,982 नए मामले, 533 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,982 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,18,12,114 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,076 हो गयी।

देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में 42,982 नए मामले, 533 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,982 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,18,12,114 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,076 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 533 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,26,290 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 723 की वृद्धि हुई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को कोविड-19 के लिए 16,64,030 नमूनों की जांच की गयी। इसके साथ ही अब तक इस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की संख्या 47,48,93,363 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,09,74,748 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 48.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में जिन 533 लोगों की मौत हुई है उनमें से 195 की महाराष्ट्र और 108 लोगों की मौत केरल में हुई। इस महामारी से अब तक 4,29,290 लोग जान गंवा चुके हैं जिनमें से 1,33,410 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,680 की कर्नाटक में, 34,197 की तमिलनाडु, 25,058 की दिल्ली, 22,767 की उत्तर प्रदेश, 18,180 की पश्चिम बंगाल और 17,211 लोगों की मौत केरल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).