एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: देश में एक दिन में 30,006 नए मामले, कुल मामले 98,26,775 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।

देश की खबरें | कोविड-19: देश में एक दिन में 30,006 नए मामले, कुल मामले 98,26,775 हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल 98,26,775 मामले हैं। 24 घंटे के भीतर 442 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,628 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों की मौत.

इन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की दर और घट गई है। यह अब 1.45 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,59,819 लोगों का इलाज चल रहा है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 3.66 फीसदी है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक का किया उद्घाटन : 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15,26,97,399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,65,176 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी।

इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।

बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण 442 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 87 की महाराष्ट्र में, 60 की दिल्ली में, 50 की पश्चिम बंगाल में, 29-29 की केरल और पंजाब में, 23 की हरियाणा में, 16 की कर्नाटक में तथा 14-14 संक्रमितों की मौत उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई।

कोरोना वायरस के कारण देश में कुल 1,42,628 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 48,059 की महाराष्ट्र में, 11,928 की कर्नाटक में, 11,870 की तमिलनाडु में, 9,934 की दिल्ली में, 8,966 की पश्चिम बंगाल में, 8,025 की उत्तर प्रदेश में, 7,049 की आंध्र प्रदेश में, 5,036 की पंजाब में और 4,148 संक्रमितों की मौत गुजरात में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).