एजेंसी न्यूज

कोविड-19 : नासिक में 24 लोग संक्रमित, कुल 824 मामले

जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को 190 संदिग्ध लोगों के नमूनों की रिपोर्ट मिली । इनमें मालेगांव के 24 लोग संक्रमित मिले।

कोविड-19 : नासिक में 24 लोग संक्रमित, कुल 824 मामले
जमात

नासिक, 19 मई महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को 24 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद यहां पर संक्रमण के कुल 824 मामले हो गए हैं ।

जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को 190 संदिग्ध लोगों के नमूनों की रिपोर्ट मिली । इनमें मालेगांव के 24 लोग संक्रमित मिले।

इसके साथ ही नासिक जिले में संक्रमण के कुल 824 मामले हो गए हैं । इनमें 643 मरीज मालेगांव के, 47 नासिक शहर के और 104 लोग जिले के अन्य हिस्सों के हैं ।

कुल 824 मामलों में 591 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 233 का उपचार चल रहा है ।

आंकड़ों के मुताबिक, मालेगांव के 469 मरीज, नासिक नगर निगम (एनएमसी) क्षेत्र के 32 मरीज और जिले के अन्य भागों के 62 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

इसके अलावा जिले के बाहर के 30 मरीजों में से 28 लोग भी ठीक हो चुके हैं । इन लोगों का नासिक में ही उपचार चल रहा था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).