देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब में 23 और मरीजों की मौत, हरियाणा में संक्रमण के 1,270 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 से 23 और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 481 नए मामले सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 से 23 और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 481 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,30,157 हो गई तथा मृतकों की संख्या 4,095 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Yes Bank ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 129 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.

चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के 4,327 मरीज उपचाराधीन हैं।

पंजाब में अब तक 1,21,735 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

वहीं हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,270 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,55,765 हो गई।

राज्य में कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,705 पर पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में अभी 10,082 मरीज उपचाराधीन हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 92.43 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी