एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में 21,566 नए मामले, 45 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 21,566 नए मामले सामने आए, जो 152 दिनों बाद आए संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,881 हो गयी है।

देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में 21,566 नए मामले, 45 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 21,566 नए मामले सामने आए, जो 152 दिनों बाद आए संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,881 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 45 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,870 हो गयी है। संक्रमितों की कुल संख्या 4,38,25,185 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,227 की वृद्धि हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 4.25 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.51 फीसदी दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,434 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकारण अभियान के तहत अभी तक 200.91 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 45 और मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हुई है, उनमें 17 की मौत केरल, सात की महाराष्ट्र, छह की पश्चिम बंगाल, दो-दो मरीजों की मौत असम, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में तथा एक-एक मरीज की मौत गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मिजोरम, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).