एजेंसी न्यूज

Maharashtra COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे में 203 नए मामले, एक और मरीज की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,72,050 हो गई है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे में 203 नए मामले, एक और मरीज की मौत
कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Twitter)

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 दिसंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,72,050 हो गई है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले शनिवार को सामने आए. वायरस के कारण एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,605 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : सिंगापुर में ओमीक्रोन के मामले बढ़े, शनिवार को 98 मामलों की पुष्टि

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,39,139 हो गई और मृतक संख्या

3,309 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).