एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: त्रिपुरा में संक्रमण के 128 नए मामले, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में कोविड-19 से शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक छह लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां इस खतरनाक वायरस से मरनेवालों की संख्या 36 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | कोविड-19: त्रिपुरा में संक्रमण के 128 नए मामले, छह लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, सात अगस्त त्रिपुरा में कोविड-19 से शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक छह लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां इस खतरनाक वायरस से मरनेवालों की संख्या 36 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नए 128 मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,743 हो गई है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस ने नई शिक्षा नीति पर जताया संदेह, कहा- BJP सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति जमीनी हकीकत से दूर: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1,826 मरीजों का इलाज चल रहा है। 67 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,860 हो गई। वहीं 18 मरीज दूसरे राज्य जा चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि त्रिपुरा में अब तक 1,91,241 नमूनों की जांच हुई जिनमें से बृहस्पतिवार को 2,764 नमूनों की जांच हुई। राज्य में कोविड-19 के मरीजों की स्वस्थ होने की दर 67.42 फीसदी है।

यह भी पढ़े | Landslide in Munnar: भूस्खलन स्थल से अब तक 7 शव बरामद, मंत्री एम एम मणि इडुक्की जाकर लेंगे स्थिति का जायजा.

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर में सबसे ज्यादा वायरस से असम में 121 लोगों की मौत हुई और इसके बाद सबसे ज्यादा 36 लोगों की मौत त्रिपुरा में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).