कोविड-19 : राजस्थान में अब हो सकेंगी हर दिन 10 हजार जांच
राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य भर के चिकित्सा संस्थानों में अब कोरोना वायरस से संक्रमण की 10 हजार जांच प्रतिदिन हो सकेगी।
जयपुर, दो मई राजस्थान सरकार ने राज्य में हर दिन कोरोना वायरस की 10,000 जांच करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य भर के चिकित्सा संस्थानों में अब कोरोना वायरस से संक्रमण की 10 हजार जांच प्रतिदिन हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि सरकार ने कुछ दिनों पहले ही यह लक्ष्य रखा था जिसे विभाग चिकित्सक और अधिकारियों ने मिलकर पूरा कर दिया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि दो मार्च को राज्य में कोरोना पॉजीटिव का पहला मामला आया था तब राज्य में कोरोना जांच की सुविधा नहीं थी और हमें नमूने पुणे की प्रयोगशाला भेजने पड़े थे। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में महज दो महीनों में ही प्रदेश में 10 हजार जांच प्रतिदिन करने का लक्ष्य आज पूरा कर लिया।
उन्होंने बताया कि जयपुर और जोधपुर में कोबास-8800 मशीने शुरू होने के बाद इस संख्या में चार-चार हजार जांचों में और बढ़ोतरी हो जाएगी।
डॉ.शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कोरोना जांच की सुविधा विकसित की जाएगी।
इस बीच राज्य में अब तक एक लाख तेरह हजार नौ सौ चौंतीस नमूने लिए जा चुके हैं। देश में कुछ ही ऐसे राज्य हैं, जहां इतने व्यापक स्तर पर नमूने लिए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

