देश की खबरें | कोविड-19: तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार रात से 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित दो तटीय गांवों में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर हो रहे प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार आधी रात से दस दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई यहां स्थित दो तटीय गांवों में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर हो रहे प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार आधी रात से दस दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा था कि पूनथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक स्तर पर वायरस का प्रसार हो चुका है और आसपास के क्षेत्रों में संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में वायरल ऑडियो पर छिड़ी जंग, आरोपी अशोक सिंह और भारत मलानी ने अपनी आवाज का सैंपल देने से किया मना.

जिला कलक्टर डॉ नवजोत खोसा ने कहा कि उत्तर में एडवा से लेकर दक्षिण में पोझियूर तक जिले के तटीय क्षेत्र को ‘क्रिटिकल कन्टेनमेंट जोन’ (सीसीजेड) घोषित कर दिया गया है और इस क्षेत्र में शनिवार आधी रात से 28 जुलाई आधी रात तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में लागू प्रतिबंधों में जो छूट दी जा रही थी वह दस दिन के लिए नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीटीपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार का किया समर्थन.

कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के 1,515 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सीसीजेड के बाहर और भीतर आवाजाही पर पूरी तरह रोक होगी।

उन्होंने कहा कि अपनी परेशानी बताने के लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\