जरुरी जानकारी | कोविड-16: बीएमडब्लयू समय से पहले सेवानिवृत्ति के जरिये छह हजार नौकरियां समाप्त करेगी

कंपनी ने कहा कि वाहन उद्योग महामारी के कारण मांग में गिरावट की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में वह समय से पहले सेवानिवृत्ति तथा टर्नओवर के जरिये छह हजार नौकरियां समाप्त करेगी।

कंपनी ने कहा कि इन उपायों पर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ उसकी सहमति बन गयी है। इन उपायों में सेवानिवृत्ति के समीप पहुंच चुके कर्मचारियों को मुआवजे का भुगतान कर समय से पहले सेवानिवृत्त करना शामिल है। इसके अलावा युवा लोगों को आगे की पूर्णकालिक उच्च शिक्षा के लिये वित्तीय समर्थन प्रदान करना तथा शिक्षा पूरी होने के बाद रोजगार की गारंटी मुहैया कराना भी शामिल है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

बीएमडब्ल्यू में दुनिया भर में 1,26,000 लोग काम करते हैं।

उल्लेखनीय है कि वायरस के प्रकोप के कारण तेज आर्थिक मंदी के बीच यूरोप और अन्य वैश्विक बाजारों में नयी कारों की मांग में कमी आयी है।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)