भुवनेश्वर, 23 अप्रैल ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कोरापुट जिले की कोटिया ग्राम पंचायत में वर्तमान जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिए एक समिति के गठन का आदेश दिया है।
इस ग्राम पंचायत पर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश भी अपना दावा करता है।
एक अधिकारी ने बताया कि समिति गठित करने का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि समिति की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी करेंगे और यह समिति वहां की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेगी।
समीक्षा बैठक में पुजारी, निर्माण एवं विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, मुख्य सचिव मनोज आहूजा और कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कोटिया पंचायत को लेकर आंध्र प्रदेश के साथ विवाद 1968 से जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY