खेल की खबरें | कोठारी को पैसिफिक अंतरराष्ट्रीय स्नूकर में दो खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन सौरव कोठारी ने शुक्रवार को पैसिफिक अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया जो उनका इस प्रतियोगिता में दूसरा खिताब था।

मेलबर्न, 17 जून पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन सौरव कोठारी ने शुक्रवार को पैसिफिक अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किया जो उनका इस प्रतियोगिता में दूसरा खिताब था।

कोठारी इस तरह आस्ट्रेलिया के मैथ्यू बोल्टन के बाद पैसिफिक अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दोहरा खिताब हासिल करने वाले दूसरे क्यू खिलाड़ी बन गये हैं।

सैंतीस साल के कोठारी कुछ दिन पहले इसी प्रतियोगिता का स्नूकर खिताब भी अपने नाम किया था।

कोठारी ने लेवल 5 विश्व बिलियर्ड्स रैंकिंग टूर्नामेंट के फाइनल्स में इंग्लैंड के चैम्पियन रॉब हॉल को 1500 - 1321 से हराया।

वर्ष 2018 विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन कोठारी ने 161, 141, 135 और 117 के ब्रेक से 600 अंक की बढ़त बनायी।

इंग्लैंड का खिलाड़ी इस सत्र के दौरान केवल एक शतकीय ब्रेक 177 लगा सका।

इससे पहले कोठारी ने रोमांचक मुकाबले में हमवतन ध्रुव सितवाला को 1200 - 1131 से हराया था।

वहीं हॉल ने विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को पराजित किया था जिसमें 244 और 192 के बड़े ब्रेक शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\