एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ज़मीन विवाद में कोटेदार की गोली मारकर हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह ग्राम में बृहस्‍पतिवार की रात ज़मीन को ले कर विवाद में 45 साल के एक कोटेदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | ज़मीन विवाद में कोटेदार की गोली मारकर हत्‍या

बलिया (उप्र), 22 जनवरी जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह ग्राम में बृहस्‍पतिवार की रात ज़मीन को ले कर विवाद में 45 साल के एक कोटेदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह ग्राम में कल रात लल्लन पांडेय (45) ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहा था। तभी पांडेय की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र पांडेय की शिकायत पर संजय तिवारी, राजू तिवारी, रोहित तिवारी, शेरा कुंवर व धर्मेंद्र पांडेय के विरुद्ध हत्या व आपराधिक साजिश के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई का आरोप है कि आरोपी धर्मेंद्र पांडेय से उनका पुराना भूमि विवाद चल रहा है।

यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).