जरुरी जानकारी | कोटक ने कहा, कोविड- 19 संकट के दौरान कमजोर कारोबार के अधिग्रहण के खिलाफ नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा है कि वह कोविड-19 संकट के बीच निवेशकों के हित में होने पर कमजोर इकाइयों का वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों द्वारा अधिग्रहण करने के विचार के खिलाफ नहीं हैं।

नयी दिल्ली, 14 जून भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा है कि वह कोविड-19 संकट के बीच निवेशकों के हित में होने पर कमजोर इकाइयों का वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों द्वारा अधिग्रहण करने के विचार के खिलाफ नहीं हैं।

कोटक ने कहा कि इस महामारी की वजह से निवेशकों को पहले ही बड़ा झटका लगा है। ऐसे में निवेशक को अपने निवेश को बेचने से क्यों रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला निवेशक पर छोड़ दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रणनीतिक कारणों से सरकार को कुछ देशों के निवेशकों द्वारा बाजार बिगाड़ने वाले अधिग्रहणों से घरेलू कंपनियों को बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

कोटक ने कहा, ‘‘यदि यह पैसा उन देशों से आ रहा है जिनके साथ कोई रणनीतिक मुद्दा है, तो यह पूरी तरह से अलग मामला है। यहां तक कि अमेरिका भी अपने कुछ रणनीतिक क्षेत्रों को कुछ कारणों से कुछ देशों से बचाना चाहता है। ऐसे में मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से भिन्न वजह है।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

जहां तक घरेलू निवेशकों द्वारा अधिग्रहण का सवाल है, इस पर कोटक ने कहा, ‘‘हमें दोनों पक्षों के हितों को देखना होगा। एक तरह मौजूदा प्रबंधन का हित है जों संकट से जूझ रहा है, जबकि दूसरा पक्ष निवेशक के धन के खराब प्रदर्शन का है।’’

एक उदारहण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी निवेशक को अपने 100 रुपये के निवेश पर 70 रुपये मिल रहे हैं, जबकि उसका मौजूदा मूल्य 30 रुपये ही है, तो उसके निकलने की अनुमति दी जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि हमें चीजों को निवेशक के चश्मे से देखना होगा।

कोविड-19 संकट और मांग में अचानक आई गिरावट से दुनियाभर के उद्योग प्रभावित हुए हैं। इस संकट ने अधिक संपन्न कंपनियों को संकट में फंसी फर्मों के काफी कम मूल्यांकन पर अधिग्रहण का अवसर दिया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस