एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोटा: चंबल नदी में चार शव बरामद, अब भी चार लोगों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा में चंबल नदी के उफान में आ जाने के बाद उसमें बहे दो व्यक्तियों के शव मंगलवार को प्राधिकारियों द्वारा बरामद कर लिए गए।

देश की खबरें | कोटा: चंबल नदी में चार शव बरामद, अब भी चार लोगों की तलाश जारी

कोटा, 15 जुलाई कोटा में चंबल नदी के उफान में आ जाने के बाद उसमें बहे दो व्यक्तियों के शव मंगलवार को प्राधिकारियों द्वारा बरामद कर लिए गए।

कोटा बैराज के 12 फाटकों से सोमवार दोपहर को पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और यहां पिकनिक पर गए छह लोग बह गए।

पहले बताया गया था कि पांच लोग लापता हुए हैं।

पुलिस ने लापता लोगों की पहचान पचुलाल मेघवाल (40), आशु मेघवाल (18), रमेश मेघवाल (35), संजय मेघवाल (38), धर्मराज कोली (22) और देवकीनंद कोली (19) के रूप में की गई हैं। ये सभी कोटा जिले के एक गांव के मूल निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि वे लोग हरि सिंह गांव के पास नदी में तैरने के लिए इकट्ठा हुए थे। पचुलाल का शव मंगलवार को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया जबकि आशु का शव भी घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिल गया।

पुलिस ने बताया कि पिकनिक पर आए इन लोगों के समूह में शामिल बंसीलाल मेघवाल (35) को सोमवार को नदी से बचाया गया और उनकी मदद से ही लापता लोगों की पहचान की गई।

शेष चार लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है।

इस बीच, मंगलवार को बूंदी जिले के केशोरायपाटन क्षेत्र में चंबल नदी में दो और शव तैरते हुए देखे गए।

केशोरायपाटन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आशीष भार्गव के अनुसार, उनमें से एक की पहचान कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र निवासी त्रिलोक यादव (30) के रूप में हुई है।

यादव रविवार को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके परिवार ने उन्हें लापता बताया था।

डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र के रोटेदा पुलिया स्थान से बरामद दूसरे शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).