कोराना संक्रमण: महिंद्रा अमेरिका में स्वास्थ्य कर्मियों के लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण बनाएगी

इस महामरी से दुनिया भर में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में सर्जिकल मास्क, गाउन और जीवन रक्षक उपकरणों की जरूरत है।

वाशिंगटन, 16 अप्रैल वाहन बनानेवाली भारतीय कंपनी महिंद्रा ने कहा है कि वह अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) बनाने को लेकर डेट्रायट में अपने कारखाने में नएउपकरण लगा रही है।

इस महामरी से दुनिया भर में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में सर्जिकल मास्क, गाउन और जीवन रक्षक उपकरणों की जरूरत है।

महिंद्रा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी मिशिगन राज्य, उसके कांग्रेस (अमेरिकी संसद) प्रतिनिधिमंडल, नेशनलएसोसएिशन ऑफ मैनुफैक्चरर्स, मिशिगन मैनुफैक्चरर्स एसोसएिशन, ऑकलैंड काउंटी तथा अन्य के साथ लगातार इस बात का आकलन कर रही है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में क्या योगदान कर सकती है।

महिंद्रा ऑटोमोटिव नार्थ अमेरिका के अयक्ष और सीईओ रिक हैस ने कहा, ‘‘हमारे पास ऐसे लोग हैं जो चीजों को डिजाइन करना और उसे बनाना पसंद करते हैं...हमारे पास कई सुझाव आ रहे हैं और हम उन पर गंभीरता से गौर कर रहे हैं।’’

भारतीय कंपनी ड्रेटायट स्थित अपने कारखाने में स्वास्थ्य कर्मियों के लिये पीपीई, चेहरे को ढकने का उपकरण, मास्क जैसे उत्पाद बनाने को लेकर कुछ बदलाव किया है।

मिशिगन में 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस संक्रमण के 25,000 से अधिक मामले सामने आये हैं। डेट्रायट वायने काउंटी में है और वहां 12,544 संक्रमण के मामले आये जबकि 884 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें