देश की खबरें | कोंडागांव बलात्कार मामला: पांच गिरफ्तार, थानेदार निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवती से बलात्कार के बाद आत्महत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संबंधित थाने के थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, आठ अक्टूबर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवती से बलात्कार के बाद आत्महत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संबंधित थाने के थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की सात तारीख को स्थानीय मीडिया में खबर आयी थी कि जिले के धनोरा थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ लगभग दो माह पूर्व बलात्कार की घटना हुई थी। इसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली थी।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Dies: केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन, मंझे हुए राजनेता देश के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ किया है काम, जानें उनका राजनीतिक सफर.

अधिकारियों ने बताया कि समाचार के बाद पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की पुष्टि करने तथा जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि निर्देश के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनोरा थाना पहुंचे तथा उन्हें जानकारी मिली कि 19 जुलाई को थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह के दौरान 18 वर्षीय युवती (इससे पहले पुलिस ने युवती की उम्र 17 वर्ष बतायी थी) के साथ सात युवकों ने बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि बाद में दूसरे दिन युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि घटना की पुष्टि युवती के साथ विवाह समारोह में गई उसकी सहेली ने की थी।

यह भी पढ़े | Coast Guards Rescued 6 Fishermen: तमिलनाडु में तटरक्षकों ने 6 मछुआरों की बचाई जान, डूबती नाव की मरम्मत भी कीड.

अधिकारियों ने बताया कि मीडिया की खबर से यह भी जानकारी मिली कि घटना के दौरान धनोरा थाने में पदस्थ रहे थाना प्रभारी रमेश शोरी को युवती की आत्महत्या की घटना के लगभग 20 दिन बाद घटना की सूचना स्थानीय सूत्रों से मिली थी। उन्होंने इस संबंध में मृतिका के परिजनों से पूछताछ भी की थी लेकिन शोरी ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी थी और न ही कोई कार्रवाई की थी।

उन्होंने बताया कि युवती के परिजनों द्वारा बुधवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मृतिका के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और शव का पोस्टर्माटम कराया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सात आरोपी में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। नाबालिग आरोपियों की उम्र 15 वर्ष है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने इस मामले में तत्कालीन थानेदार रमेश शोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा जांच के आदेश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी