एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के खिदिरपुर स्थित भीड़भाड़ वाले एक बाजार में सोमवार तड़के आग लग गयी।

देश की खबरें | कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में आग लगी

कोलकाता, 16 जून दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के खिदिरपुर स्थित भीड़भाड़ वाले एक बाजार में सोमवार तड़के आग लग गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी के लापता होने की खबर है।

राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन कुछ जगहों पर अब भी आग लगी हुई है।

उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम 20 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया।

बोस ने बताया कि चूंकि दशकों पुराना खिदिरपुर बाजार भीड़भाड़ वाला इलाका है इसलिए अग्निशमन कर्मियों को शुरू में आग बुझाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी प्रभावित क्षेत्र में प्रशीतन अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना में कई दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).