एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता बलात्कार-हत्या मामला : पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच पर भरोसा जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के सरकारी अस्पताल में कथित बलात्कार के बाद महिला चिकित्सक की हत्या को लेकर देश भर में रोष के बीच पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार को सीबीआई जांच पर भरोसा जताया।

देश की खबरें | कोलकाता बलात्कार-हत्या मामला : पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई जांच पर भरोसा जताया

बारासात (पश्चिम बंगाल), 23 अगस्त कोलकाता के सरकारी अस्पताल में कथित बलात्कार के बाद महिला चिकित्सक की हत्या को लेकर देश भर में रोष के बीच पीड़िता के माता-पिता ने शुक्रवार को सीबीआई जांच पर भरोसा जताया।

उन्होंने यह भी कहा कि वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, जहां नौ अगस्त को उनकी बेटी का शव मिला था।

चिकित्सक के पिता ने उत्तर 24 परगना जिले में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, "शुरू से ही हमें लगा कि (राज्य) प्रशासन और पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही है, कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है क्योंकि एक अकेला व्यक्ति इस तरह के अपराध को अंजाम नहीं दे सकता।"

चिकित्सक की मां ने कहा कि उन्हें कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की बात आश्वस्त करने वाली नहीं लगी।

उन्होंने कहा, "हमें लगा कि वे व्यापक तरीके से जांच नहीं कर रहे।”

उन्होंने कहा, "वे बहुत जल्दबाजी में थे।"

अस्पताल के सेमिनार कक्ष में शव मिलने के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। 13 अगस्त को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी।

पीड़िता के पिता ने कहा, "कोलकाता पुलिस ने हमें गुमराह करने की कोशिश की... हमें सीबीआई जांच पर भरोसा है।"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों के प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, "हम आने वाले दिनों में इस बारे में फैसला करेंगे।"

शव मिलने के दिन से ही जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं और वे मेडिकल प्रतिष्ठानों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही न्याय की मांग कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में चिकित्क की मां ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आर जी कर अस्पताल में सक्रिय किसी भी रैकेट का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).