देश की खबरें | भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कोलकाता पुलिस ने किश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, नौ नवंबर कोलकाता पुलिस ने भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कार्यकर्ता मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दरअसल किश्वर ने बांग्लादेश में हुई एक इस्लामिक रैली का वीडियो ट्वीट किया था और दावा किया था कि उक्त आयोजन कोलकाता में हुआ था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार में नीतीश सरकार की होगी वापसी या फिर तेजस्वी यादव के सिर सजेगा जीत का ताज, आज आएंगे चुनाव के नतीजे.

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीडियो में जो गीत है उसमें साफतौर से बांग्लादेश का संदर्भ है।

उन्होंने बताया, ‘‘वीडियो में बांग्लादेश के कई झंडे भी देखे जा सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाली शख्स ने इसे कोलकाता का बताया। यह बिल्कुल गलत और भ्रामक है तथा इससे यहां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो सकता है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को रोकने के लिए निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिका के लोगों से मास्क पहनने की अपील की: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

किश्वर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कोलकाता पुलिस की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किश्वर के ट्विटर पर बीस लाख से अधिक फॉलोवर हैं।

बाद में किश्वर ने क्लिप हटा दी और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो उन्हें ‘‘किसी भरोसेमंद मित्र’’ ने भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)