देश की खबरें | कोलकाता मेट्रो चार अक्टूबर से रविवार के दिन सेवाएं फिर से शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता मेट्रो रेलवे ने सोमवार को कहा कि वह चार अक्टूबर से रविवार के दिन सेवाएं फिर से शुरू करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 सितम्बर कोलकाता मेट्रो रेलवे ने सोमवार को कहा कि वह चार अक्टूबर से रविवार के दिन सेवाएं फिर से शुरू करेगा।

एक अधिकारी ने कहा कि पहली सेवा पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर नाओपाड़ा और कवि सुभाष स्टेशनों से दोनों ओर से शुरू होगी और आखिरी सेवा शाम साढ़े सात बजे शुरू होगी।

यह भी पढ़े | Amit Shah Holds Review Meeting: कोविड से उबरने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में की पहली समीक्षा बैठक.

प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा कि रविवार की सेवा हालांकि उत्तर-दक्षिण लाइन पर ही उपलब्ध होगी। इसमें पूर्वी पश्चिमी मेट्रो शामिल नहीं होगी।

पूर्वी पश्चिमी मेट्रो में सप्ताहांत में करीब 100 यात्री ही यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़े | Farm Laws Row: कृषि बिल को लेकर घमासान जारी, कांग्रेस 2 अक्टूबर को करेगी ‘किसान- मजदूर बचाओ दिवस’ का आयोजन, पुरे देश में होगा विरोध प्रदर्शन.

बनर्जी ने कहा कि रविवार को सेवाएं बहाल करने का निर्णय मेट्रो रेलवे अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में किया गया।

कोलकाता मेट्रो ने पांच महीने से अधिक समय बाद 14 सितम्बर को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सख्त प्रोटोकॉल के साथ फिर से परिचालन शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी