एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता में सितंबर के महीने में बारिश होने का पिछले 13 साल का रिकॉर्ड टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में सोमवार को इतनी बारिश हुई जितनी पिछले 13 साल में सितंबर के महीने में नहीं हुई थी। सोमवार तड़के महानगर और आसपास के जिलों में शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए और परिवहन सेवा बाधित हुई।

देश की खबरें | कोलकाता में सितंबर के महीने में बारिश होने का पिछले 13 साल का रिकॉर्ड टूटा

कोलकाता, 20 सितंबर कोलकाता में सोमवार को इतनी बारिश हुई जितनी पिछले 13 साल में सितंबर के महीने में नहीं हुई थी। सोमवार तड़के महानगर और आसपास के जिलों में शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए और परिवहन सेवा बाधित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मंगलवार सुबह तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 142 मिलीमीटर बारिश हुई और तड़के एक बजे से सुबह सात बजे के बीच छह घंटे के दौरान सौ मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

वर्ष 2007 में 25 सितंबर को कोलकाता में 174.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों द्वारा धापा में 136 मिमी, कालीघाट में 115 मिमी और बालीगंज में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जी के दास ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम से गंगीय पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण की गति और मजबूत नमी के कारण, कोलकाता और उससे सटे उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पुरबी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो रही है।”

एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण बंगाल के ऊपर भी मॉनसून खासा सक्रीय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).