देश की खबरें | रणजी में कोहली की वापसी : बढेगी सुरक्षा, दर्शकों के लिए तीन स्टैंड, सीधा प्रसारण नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेरह साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिये सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी तेरह साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिये सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।

कोहली को सोमवार को आधिकारिक तौर पर 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया था। गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेलने के बाद से यह कोहली का पहला रणजी मैच होगा।

उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है। भारत के इस पूर्व कप्तान के नाम अब 80 अंतरराष्ट्रीय शतक है।

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ‘‘ हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और आईपीएल में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है। युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं।’’

मैच की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि विराट की उपस्थिति से मैच का महत्व काफी बढ़ जायेगा। किसी नियमित रणजी मैच के लिए हमारे पास 10 से 12 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि विराट के लिए अभ्यास करने में किसी तरह का व्यवधान ना आये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली पुलिस को भी मैच के बारे में सूचित कर दिया है।’’

रणजी मैच दर्शकों के लिए निःशुल्क हैं। दर्शकों के लिए आम तौर पर एक स्टैंड खोला जाता है लेकिन इस मैच के लिए डीडीसीए अंबेडकर स्टेडियम छोर पर पर तीन स्टैंड खोलेगा।

उन्होंने कहा , ‘‘ दर्शक गेट नंबर सात, 15 और 16 से स्टेडियम आ सकेंगे। हम पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे, और शौचालय साफ और स्वच्छ होंगे। दर्शक यहां आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। दर्शकों को हालांकि सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।’’

इस मैच का हालांकि सीधा प्रसारण नहीं होगा जिससे कोहली के प्रशंसकों को निराशा जरूर होगी ।

डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ अगर बीसीसीआई ऐन मौके पर कोई इंतजाम करता है तो हमें नहीं पता । लेकिन हमें इस मैच के प्रसारण की कोई जानकारी नहीं है । आम तौर पर सभी बड़े केंद्रों पर एक मैच का सीधा प्रसारण (टीवी या स्ट्रीमिंग) होता है । तमिलनाडु के खिलाफ हमारे मैच का सीधा प्रसारण हुआ था । प्रसारण का रोस्टर महीनों पहले बन जाता है ।’’

मुंबई और जम्मू कश्मीर के मैच का सीधा प्रसारण करने का फैसला बहुत पहले ही हो गया था और यह इत्तेफाक ही था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल उस मैच का हिस्सा थे ।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा ,‘ अगले दौर में कर्नाटक और हरियाणा के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी । दो और मैचों की स्ट्रीमिंग होगी जिसमें ईडन गार्डंस पर बंगाल और पंजाब के बीच होने वाला मैच शामिल है । दिल्ली के मैच की स्ट्रीमिंग नहीं होगी ।’’

दिल्ली टीम:

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी