खेल की खबरें | पहले वनडे से पहले कोहली के घुटने में दर्द ने भविष्य के लिए चिंता बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दाएं घुटने में दर्द के कारण विराट कोहली बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए लेकिन समस्या की गंभीरता अभी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

नागपुर, 6 फरवरी दाएं घुटने में दर्द के कारण विराट कोहली बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए लेकिन समस्या की गंभीरता अभी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

मौजूदा श्रृंखला के साथ ही भारत चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच गया है और टीम पहले से ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर संदेह से जूझ रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी को पाकिस्तान में शुरू होगी जबकि भारत 20 फरवरी से दुबई में अपने सभी मैच खेलेगा।

टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि कोहली की घुटने की चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाकी दो मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं। दूसरा मैच नौ फरवरी को कटक में होगा और इसके बाद 12 फरवरी को अहमदाबाद में श्रृंखला का अंतिम मैच होगा।

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय यह कहकर सभी को हैरान कर दिया, ‘‘दुर्भाग्य से कोहली नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कल रात से दाएं घुटने में परेशानी हो रही है। ’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हमेशा की तरह कम जानकारी देने का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए एक पंक्ति का बयान दिया जिसमें रोहित द्वारा कहे शब्दों से ज्यादा कुछ नहीं था।

बोर्ड के अपडेट में कहा गया है, ‘‘विराट कोहली दाएं घुटने में दर्द के कारण पहले वनडे में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ’’

समझा जाता है कि कोहली बुधवार को नेट सत्र के दौरान इस असुविधा के कारण लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मैच से पहले बृहस्पतिवार को जब वह ‘शटल स्प्रिंट’ करने के लिए बाहर आए तो उनके दाहिने घुटने पर पट्टी बंधी हुई थी।

वह सहज नहीं दिखे और थोड़ा लड़खड़ाते रहे थे। फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन उनकी हरकतों पर कड़ी नजर रख रहे थे।

छत्तीस साल के खिलाड़ी को अभी तक स्कैन के लिए नहीं ले जाया गया है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि कोहली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जांच के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे या अगले मैच के लिए टीम के साथ कटक जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी