एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोहली ने भारतीय क्रिकेटरों को उत्कृष्ट एथलीट में बदल दिया : केविन पीटरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने मंगलवार को कहा कि फिटनेस को बेहद तवज्जो देने वाले विराट कोहली ने अपने साथी क्रिकेटरों को उत्कृष्ट एथलीट बना दिया और साथ ही भारतीय क्रिकेट में अविश्वसनीय बदलाव का श्रेय भी इस पूर्व कप्तान को दिया।

देश की खबरें | कोहली ने भारतीय क्रिकेटरों को उत्कृष्ट एथलीट में बदल दिया : केविन पीटरसन

नयी दिल्ली, 26 मार्च इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने मंगलवार को कहा कि फिटनेस को बेहद तवज्जो देने वाले विराट कोहली ने अपने साथी क्रिकेटरों को उत्कृष्ट एथलीट बना दिया और साथ ही भारतीय क्रिकेट में अविश्वसनीय बदलाव का श्रेय भी इस पूर्व कप्तान को दिया।

पीटरसन ने इससे पहले कहा था कि कोहली को उनके व प्रदर्शन की परवाह किए बिना खेल की भलाई के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए।

आईपीएल में सोमवार को आरसीबी को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोहली ने इसके बाद कहा था कि वह अब भी छोटे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं और उन्हें केवल इस खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

कोहली की प्रतिक्रिया के बाद पीटरसन ने कहा,‘‘एक बात जो हर कोई याद रखेगा और जो खिलाड़ी के रूप में उनकी सबसे अच्छी यादें होंगी, वह है पारी को अंजाम तक पहुंचाना और सर्वकालिक महान फिनिशर में से एक होना।’’

पीटरसन ने कहा,‘‘एक चीज जो उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए की वह है भारतीय क्रिकेटरों को उत्कृष्ट एथलीट में बदलना और ऐसा करते समय उन्होंने केवल बातें नहीं की बल्कि उसे करके दिखाया। ’’

कोहली की टीम के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए पीटरसन ने कहा,‘‘जब वह विकेटों के बीच दौड़ रहे होते हैं, तो उनकी पूरी प्रतिबद्धता, ऊर्जा और इच्छा सर्वश्रेष्ठ बनने की होती है और वह सर्वश्रेष्ठ हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).