खेल की खबरें | कोहली ने कहा, चहल ने मैच का पासा पलटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल की जमकर प्रशंसा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोमवार को खेले गये मैच में जीत का श्रेय इस लेग स्पिनर को दिया।

दुबई, 21 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल की जमकर प्रशंसा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोमवार को खेले गये मैच में जीत का श्रेय इस लेग स्पिनर को दिया।

सनराइजर्स एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन चहल ने यहां पर दो विकेट लिये और इसके बाद हैदराबाद की टीम 164 रन के लक्ष्य के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरकर 153 रन पर आउट हो गयी।

यह भी पढ़े | RCB vs SRH, IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हराया.

कोहली ने मैच के बाद, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह शानदार मैच था। पिछले साल परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे थे। हमने संयम बनाये रखा और युजी (चहल) ने मैच का पासा पूरी तरह से हमारे पक्ष में कर दिया। उसने दिखाया कि अगर आपके पास कौशल है तो आप विकेट ले सकते हो। उसने मैच का पासा पलटा। ’’

कोहली ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे देवदत्त पडिक्कल की भी प्रशंसा की जिन्होंने 56 रन बनाये।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar: आईपीएल देखने के लिए कैसे करें हॉटस्टार को डाउनलोड, जानिए यहां.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की। देवदत्त ने पदार्पण पर बहुत अच्छी पारी खेली। (आरोन) फिंच ने भी अच्छा खेल दिखाया। लेकिन जब आप दो गेंदों पर दो विकेट गंवा देते हो तो तब पारी संवारनी पड़ती है। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘वाशिंगटन सुंदर (एक ओवर) ने आज अधिक गेंदबाजी नहीं की लेकिन कामचलाऊ गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जो कि अच्छा संकेत है। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर को अपने जल्दी आउट होने का दुख था। जॉनी बेयरस्टॉ का शॉट गेंदबाज उमेश यादव के हाथ से लगकर नान स्ट्राइकर छोर पर लग गया था और तब वार्नर क्रीज से बाहर थे।

वार्नर ने कहा, ‘‘मुझे याद नहीं कि मैं इससे पहले कब इस तरह से आउट हुआ था। इस मैच में कुछ ऐसी चीजें हुई जो हमने पहले नहीं देखी। चहल का आखिरी ओवर टर्निंग प्वाइंट रहा। हमें इस मैच को भुलाकर अगले मैच के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। ’’

मिशेल मार्श का गेंदबाजी करते समय टखना मुड़ना सनराइजर्स को आखिर में भारी पड़ा। वह इसके बावजूद आखिरी क्षणों में बल्लेबाजी के लिये आये जिसके लिये वार्नर ने उनकी प्रशंसा भी की।

वार्नर ने कहा, ‘‘मिशेल ने साहस दिखाया और क्रीज पर उतरा। वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। वह अपने पांव पर जोर नहीं दे पा रहा था। उम्मीद है कि उसकी चोट गंभीर नहीं होगी। उसे काफी दर्द हो रहा था इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता। ’’

मैन आफ द मैच चहल ने कहा, ‘‘जब मैंने पहला ओवर किया तो मुझे लगा कि विकेट टू विकेट गेंदबाजी करनी होगी। एक समय वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मैंने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की और आखिर में इसमें सफल रहा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\