क्रिकेट

RCB vs SRH, IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया.

RCB vs SRH, IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हराया
विराट कोहली और एबी डी विलियर्स (Photo Credits: IANS)

दुबई, 21 सितंबर. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 10 रनों से हरा दिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 163 रन बनाए थे. हैदराबाद दो गेंद शेष रहते हुए 153 रनों पर ढेर हो गई. हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 61 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए। मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर 34 रन बनाए. यह भी पढ़ें-RCB vs SRH, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, डेविड वार्नर ने चुनी गेंदबाजी

IPL का ट्वीट-

बेंगलोर के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे देवदूत पडिकल ने 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे. उनके अलावा डिविलयर्स ने 30 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बना बेंगलोर को मजबूत स्कोर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).