क्रिकेट

RCB vs SRH, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, डेविड वार्नर ने चुनी गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बेंगलोर की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं, जबकि हैदराबाद की कमान आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के हाथ में है.

RCB vs SRH, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता, डेविड वार्नर ने चुनी गेंदबाजी
विराट कोहली और डेविड वार्नर (Photo Credits-Twitter)

दुबई, 21 सितंबर. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने सोमवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन (Indian Premier League 13) के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बेंगलोर की कप्तानी विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं, जबकि हैदराबाद की कमान आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के हाथ में है.

सनराइजर्स हैदराबाद 2016 में खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है. यह भी पढ़ें-RCB vs SRH, IPL 2020 Live Cricket Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव

आईपीएल का ट्वीट-

टीमें:

सनराइजर्स हैदाबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, मिशेल मार्श, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : एरॉन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, जोश फिलिप (विकेटकीपर), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).