एजेंसी न्यूज

कोहली, रोड्रिग्स, शर्मा आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामित

चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, एशिया कप विजेता जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को बृहस्पतिवार को आईसीसी ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया .

कोहली, रोड्रिग्स, शर्मा आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामित
विराट कोहली (Photo Credits ANI)

दुबई, 3 नवंबर : चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, एशिया कप विजेता जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को बृहस्पतिवार को आईसीसी ‘महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया . ये नामांकन अक्टूबर महीने के लिये किये गए हैं . कोहली को पहली बार नामांकन मिला है जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेली .

वहीं रोड्रिग्स और शर्मा को महिला एशिया कप में भारत की खिताबी जीत में शानदार प्रदर्शन के लिये नामांकित किया गया . रोड्रिग्स ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाये जबकि शर्मा प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रही जिन्होंने सर्वाधिक विकेट लिये . कोहली ने अक्टूबर में 205 रन बनाये . उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाये . वहीं मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में 82 रन बनाये . यह भी पढ़ें : Pakistan Wicket Videos vs SA: बाबर आजम भी हुए फेल, बड़ा शॉट के चक्कर में कैचआउट, हारिस भी हुए LBW

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी कोहली के साथ नामांकन मिला है . महिला क्रिकेट में रोड्रिग्स ने एशिया कप में आठ मैचों में 217 रन बनाये . शर्मा ने 7 . 69 की औसत से 13 विकेट लिये .

इस वर्ग में पाकिस्तान की निदा दार भी पुरस्कार की दौड़ में हैं .

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).