एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोहली, जडेजा ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खिलाड़ियों के भव्य स्वागत और खेल प्रशंसकों को संभालने के लिए इतनी अधिक संख्या में पुलिस की मौजूदगी से अभिभूत होकर शुक्रवार को यहां टी 20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की ‘ विक्ट्री परेड ’ के दौरान अभूतपूर्व काम करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया।

खेल की खबरें | कोहली, जडेजा ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया

मुंबई , पांच जुलाई भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खिलाड़ियों के भव्य स्वागत और खेल प्रशंसकों को संभालने के लिए इतनी अधिक संख्या में पुलिस की मौजूदगी से अभिभूत होकर शुक्रवार को यहां टी 20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की ‘ विक्ट्री परेड ’ के दौरान अभूतपूर्व काम करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया।

मुंबई पुलिस ने खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब को व्यवस्थित ढंग से संभाला।

बारबडोस से 16 घंटे की उड़ान के बाद भारतीय टीम गुरुवार को स्वदेश लौटी जिसके बाद खिलाड़ी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने के बाद ‘ विक्ट्री परेड ’ के लिए मुंबई पहुंचे जहां लाखों की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद थे।

परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जहां खिलाड़ियों ने डांस किया और जीत पर अपने विचार साझा करने के बाद ‘ विक्ट्री लैप ’ ली।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले शनिवार को फाइनल में मिली सात रन की जीत के बाद ‘ प्लेयर ऑफ द मैच ’ रहे कोहली ने ‘ एक्स ’ पर पोस्ट किया , ‘‘ टीम इंडिया की ‘ विक्ट्री परेड ’ के दौरान शानदार काम करने के लिए मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और स्टॉफ को हार्दिक सम्मान और धन्यवाद। आपके सर्मपण और सेवा की सराहना करता हूं। जय हिंद। ’’

फाइनल के बाद टी 20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा करने वाले कोहली यहां अपनी प्रतिबद्धता पूरा करने के बाद आज सुबह लंदन के लिए रवाना हुए।

आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी पुलिस बल का इसी तरह धन्यवाद देते हुए पोस्ट किया , ‘‘ मुंबई पुलिस आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। आपने बीती रात शानदार काम किया। ’’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी विश्व कप के बाद टी 20 अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा की थी , उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की इमोजी के साथ ‘ एक्स ’ पर लिखा , ‘‘ यह आपके लिये। ’’

सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन अमेरिका में टीम का हिस्सा नहीं थे , उन्होंने कहा कि वह इस जश्न को देखकर अभिभूत हो गये। उन्होंने लिखा , ‘‘ मुंबई में कल जश्न के सभी वीडियो और फोटो देखकर मेरा दिल भर आया। इस देश ने इस खेल को इतना कुछ दिया है जो अभी तक जारी है। एक बार फिर चैम्पियन खिलाड़ियों पर फक्र है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).