आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि अपने शानदार क्रिकेटिया शॉट्स और जबर्दस्त फिटनेस के दम पर भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. चैपल ने ‘द आर के शो’ पर कहा स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट में से कोहली तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ हैं .
नई दिल्ली, 18 मई: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) का मानना है कि अपने शानदार क्रिकेटिया शॉट्स और जबर्दस्त फिटनेस के दम पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. चैपल ने ‘द आर के शो’ पर कहा, "स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट में से कोहली तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ हैं. इसमें कोई शक नहीं है." उन्होंने कहा, "तीनों प्रारूपों में उनका रिकार्ड शानदार है. खासकर सीमित ओवरों के प्रारूप में." इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ कहीं कोहली के आसपास भी नहीं ठहरते.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतकों समेत 20000 से अधिक रन बना चुके कोहली का तीनों प्रारूपों में औसत 50 से अधिक है. यह पूछने पर कि वह कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्यों मानते हैं, चैपल ने कहा, "मुझे बल्लेबाजी में उसका तरीका पसंद है. भारतीय टीम जब पिछली बार आस्ट्रेलियाई आई थी तो हमने उसका इंटरव्यू किया था. उसने तब बताया था कि वह टी20 क्रिकेट की तरह लप्पेबाजी क्यो नहीं करता."
यह भी पढ़ें: Lockdown: विराट कोहली ने घर की छत पर पत्नी अनुष्का शर्मा संग खेला क्रिकेट, Video हुआ Viral
उन्होंने कहा उसने कहा था कि वह नहीं चाहता कि पांच दिनी प्रारूप में उस तरह के शॉट्स उसकी बल्लेबाजी में आये. हमारे समय में सीमित ओवरों में विव रिचर्ड्स के पास जबर्दस्त क्रिकेट शॉट्स थे. वह गेंद को इतना बखूबी मारते थे कि काफी तेजी से रन बनते थे. कोहली भी वही है. वह पारंपरिक क्रिकेट शॉट्स बखूबी खेलता है. चैपल ने कहा कि कोहली की फिटनेस की भी कोई तुलना नहीं है.
उन्होंने कहा कोहली की फिटनेस और विकेटों के पीछे दौड़ कमाल की है. वह बेहद फिट है और उसकी कुछ पारियां लाजवाब रही हैं. उसकी कप्तानी भी बेखौफ है और वह हारने से नहीं डरता. वह जीत की कोशिश में हार के लिये भी तैयार रहता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

