WTC 2023 Final: शुभमन गिल को बेहतर क्रिकेटर बनाने में कोहली कर रहे है मदद

पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए युवा खिलाड़ी शुभमन गिल की मदद कर रहे हैं.

शुभमन गिल और विराट कोहली (Photo Credits: BCCI/Twitter)

WTC 2023 Final: लंदन, छह जून पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए युवा खिलाड़ी शुभमन गिल की मदद कर रहे हैं. तेईस साल के सलामी बल्लेबाज गिल ने पिछले 12 महीने में खेल के तीनों प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी की है. गिल को भारतीय टीम में कोहली का उत्तराधिकारी माना जाता है. कोहली को क्रिकेट जगत में ‘किंग’ जबकि गिल को ‘प्रिंस’ के नाम से जाना जाता है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान ने इस ठप्पे को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, ‘‘वह (गिल) मुझसे खेल के बारे में बहुत बातें करता है, उसमें सीखने की बहुत उत्सुकता हैं और उम्र के हिसाब से उसके पास शानदार कौशल है.’’ यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के बायें अंगूठे में अभ्यास के दौरान लगी चोट, टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका

कोहली ने ‘आईसीसी’ से कहा, ‘‘ उसके पास शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने की अद्भुत क्षमता है. वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हमारे बीच सम्मान का रिश्ता है और इसे समझता है.’’

गिल ने इस साल आईपीएल में 890 रन बनाये।  वह एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद दूसरे स्थान पर है। कोहली ने 2016 में  973 रन बनाये थे.

गिल एकदिवसीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ चुके हैं और 15 टेस्ट मैचों में उनके नाम दो शतकीय पारियां है.

कोहली को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से द ओवल में शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में वह रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार होगा. कोहली ने कहा, ‘‘मैं उसे खेल में आगे बढ़ने में मदद करते हुए यह चाहता हूं कि वह खुद ही अपनी क्षमता को समझे. ऐसा करने पर वह लंबे समय तक खेल सकेगा और लगातार बेहतर प्रदर्शन करेगा जिससे भारतीय क्रिकेट को फायदा होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी