देश की खबरें | केरल में कोदियेरी बालाकृष्णन ने माकपा सचिव के पद से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कथित धन शोधन के एक मामले में अपने बेटे बिनीश की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद, माकपा के वरिष्ठ नेता कोदियेरी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को केरल में पार्टी सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 13 नवंबर बेंगलुरु में कथित धन शोधन के एक मामले में अपने बेटे बिनीश की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद, माकपा के वरिष्ठ नेता कोदियेरी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को केरल में पार्टी सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी सचिवालय द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार, पोलित ब्यूरो के सदस्य बालकृष्णन ने आगे के इलाज के लिए छुट्टी मांगी थी, जिसे मार्क्सवादी पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़े | Bihar: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, गाली-गलौज भी हुई.

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक ए विजयराघवन को पार्टी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अगले महीने दक्षिणी राज्य में तीन चरणों में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

वी. अच्युतानंदन की सरकार में गृह मंत्री रहे बालाकृष्णन को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बाद पार्टी में दूसरा सबसे मजबूत नेता माना जाता है। बालाकृष्णन का कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा है।

माकपा के वरिष्ठ नेता एम गोविंदन मास्टर ने यहां कहा कि बालाकृष्णन को चिकित्सा आधार पर छुट्टी दी गई है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (बालाकृष्णन ने) अपने इलाज के लिए छुट्टी मांगी थी, जो आज पार्टी सचिवालय द्वारा मंजूर कर ली गई है।’’

जब उनसे पूछा गया कि वह कितने समय तक छुट्टी पर रहेंगे, तो मास्टर ने कहा कि यह उनके इलाज पर निर्भर करेगा।

कर्नाटक में नशीले पदार्थों की जब्ती से जुड़े धन शोधन मामले में 29 अक्टूबर को बेंगलुरु में प्रवर्तन निदेशालय ने कोदियेरी के छोटे बेटे बिनीश को गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय एजेंसी ने कोदियेरी के बेटे का मादक द्रव्य तस्कर मोहम्मद अनूप के साथ करीबी संबंध रखने और उसके खाते में बड़ी बड़ी रकम स्थानांतरित करने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\