खेल की खबरें | नाइटराइडर्स का विजय अभियान जारी, वारियर्स ने जॉक्स को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमन्स के 63 गेंदों पर बनाये गये 96 रन की मदद से ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स को 59 रन से करारी शिकस्त देकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार आठवीं जीत दर्ज की।

टारूबा (त्रिनिदाद), तीन सितंबर सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमन्स के 63 गेंदों पर बनाये गये 96 रन की मदद से ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स को 59 रन से करारी शिकस्त देकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार आठवीं जीत दर्ज की।

एक अन्य मैच में गयाना अमेजॉन वारियर्स ने सेंट लूसिया जॉक्स को सात विकेट से हराया जिससे वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: जरुरी होगा खिलाड़ियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग बैज पहनना, परिवार के लिए भी होगा अनिवार्य, कोरोना को लेकर उठाया गया कदम.

नाइटराइडर्स ने अपने स्टार खिलाड़ियों कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण को विश्राम दिया था। ऐसे में सिमन्स ने सात चौकों और छह छक्कों की मदद से बड़ी पारी खेली और अपनी टीम को चार विकेट पर 174 रन तक पहुंचाया। डेरेन ब्रावो (36) दोहरे अंक में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज थे। इन दोनों ने 130 रन की साझेदारी की।

इसके जवाब में सेंट कीट्स एवं नेविस की टीम सात विकेट पर 115 रन ही बना पायी। उसके तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें क्रिस लिन ने 34 और जोशुआ डासिल्वा ने 29 रन बनाये। नाइटराइडर्स की तरफ से भारतीय स्पिनर प्रवीण तांबे ने प्रभावशाली गेंदबाजी की और चार ओवर में 12 रन देकर सिल्वा का विकेट लिया। सिकंदर रजा ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये।

यह भी पढ़े | Shekhar Gawli Passes Away: पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की लाश मिली, ट्रेकिंग के दौरान घाटी में गिरने से हुई मौत.

अन्य मैच में शिमरोन हेटमेयर (36 गेंदों पर नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारी की मदद से गयाना अमेजॉन वारियर्स ने सेंट लूसिया जॉक्स को 37 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से पराजित किया।

सेंट लूसिया की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट पर 109 रन ही बना पाया। रकीम कार्नवाल ने 13 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन सेंट लूसिया के नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। वारियर्स की तरफ से नवीन उल हक और कीमो पॉल ने दो . दो विकेट लिये।

छोटे लक्ष्य के सामने वारियर्स ने ब्रैंडन किंग (छह) का विकेट जल्दी गंवा दिया। हेटमेयर ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली और अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। चंद्रपॉल हेमराज ने 26, निकोलस पूरण ने 10 और रोस टेलर ने नाबाद सात रन बनाये।

वारियर्स के अब नौ मैचों में दस अंक हो गये हैं और वह सेंट लूसिया से रन गति के आधार पर आगे है। नाइटराइडर्स 16 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू