खेल की खबरें | 31 दिसंबर के बाद अफगानिस्तान के कोच पद से हटेंगे क्लूसनर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर 31 दिसंबर को अपना करार खत्म होने के बाद अफगानिस्तान टीम के कोच का पद छोड़ देंगे ।

काबुल, 30 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर 31 दिसंबर को अपना करार खत्म होने के बाद अफगानिस्तान टीम के कोच का पद छोड़ देंगे ।

क्लूसनर को सितंबर 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था । उन्होंने कहा कि वह अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करेंगे ।

उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा ,‘‘ दो साल टीम के साथ बिताने के बाद मैं यहां से सुनहरी यादें लेकर जाऊंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और इसके क्रिकेट ढांचे को अलविदा करहकर अपने कोचिंग कैरियर के अगले चरण की संभावनायें तलाशूंगा ।’’

क्लूसनर ने एंडी मोल्स की जगह अफगानिस्तान के कोच का पद संभाला था । उनका करार 2021 तक बढया गया था ।

अफगानिस्तान ने 2020 में कोरोना महामारी के कारण बहुत कम क्रिकेट खेला लेकिन टीम ने क्लूसनर के कोच रहते तीन में से एक टेस्ट, छह में से तीन वनडे और 14 में से नौ टी20 मैच जीते ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी