खेल की खबरें | केकेआर ने श्रेयस अय्यर को 12 . 25 करोड़ रूपये में खरीदा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के पहले दिन शनिवार को टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा ।
बेंगलुरू, 12 फरवरी भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के पहले दिन शनिवार को टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा ।
अय्यर के आने से शाहरूख खान की केकेआर टीम की कप्तानी की समस्या भी हल होती नजर आ रही है । केकेआर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा ।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी पंजाब ने आठ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीद लिया ।
अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने पौने सात करोड़ रूपये में और क्विंटोन डिकॉक को लखनऊ जाइंट्स ने इसी दाम पर खरीदा ।
आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सात करोड़ रूपये में खरीदा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

