चेन्नई, 27 जनवरी हरियाणा ने छठे खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में शनिवार को यहां कुश्ती में पांच में से चार स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा कायम किया जबकि महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आरती ततगुंती और आंध्र प्रदेश की एवी सुष्मिता ने नए राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए।
रिकॉर्ड स्थापित करने के अलावा, तातगुंती (लड़कियों 49 किग्रा) और सुष्मिता (लड़कियों 55 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते।
तातगुंती , सौम्या दलवी (महाराष्ट्र) और पंचमी सोनोवाल (असम) के बीच तीन-तरफा मुकाबले में, स्नैच में 75 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 95 सहित कुल 170 किलोग्राम वजन उठाकर विजेता बनी। उन्होंने इस दौरान स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन का रिकॉर्ड कायम किया।
इसके बाद सुष्मिता ने अपने भार वर्ग में कुल 173 किग्रा का भार उठाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
हरियाणा पदक तालिका में सबसे तेजी से आगे रहने वाला राज्य बनकर उभरा।
कुश्ती में लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की मोनिका (46 किग्रा) और नेहा (57 किग्रा) जबकि लड़को के वर्ग में अमरजीत (51 किग्रा ग्रीको रोमन) और विनय (92 किग्रा फ्रीस्टाइल) ने स्वर्ण पदक जीते।
राज्य की लड़कियों की हॉकी टीम ने मध्य प्रदेश पर 1-0 से जीत के साथ लगातार पांचवां खिताब जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY