जरुरी जानकारी | कीवे ने भारत में के-लाइट 250 वी बाइक उतारी, कीमत 2.89 लाख रुपये से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हंगरी की दोपहिया वाहन कंपनी कीवे ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपने के-लाइट 250 वी मोटरसाइकिल मॉडल को उतारा है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपये है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई हंगरी की दोपहिया वाहन कंपनी कीवे ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपने के-लाइट 250 वी मोटरसाइकिल मॉडल को उतारा है। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपये है।

कंपनी ने बयान में कहा कि 249 सीसी इंजन क्षमता वाली क्रूजर बाइक की जुलाई के मध्य से शुरू होगी।

बयान में कहा गया है कि 250वी तीन रंग में उपलब्ध होगी। हल्के नीले रंग की 250वी की शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपये, ग्रे रंग की 2.99 लाख रुपये और काले रंग के मोटरसाइकिल की कीमत 3.09 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 250वी तमाम आधुनिक तकनीक से लैस है।

कीवे इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने कहा, ‘‘के-लाइट 250वी मोटरसाइकिल हमारे भारतीय ग्राहकों के बीच कंपनी की अनूठी पहचान स्थापित करने में मदद करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस साल के अंत तक घरेलू भारतीय बाजार में पांच और उत्पाद उतारने की तैयारी कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now